वधु - वर फॉर्म

मध्य प्रदेश मे संत संताजी जगनाडे महाराज की जयंती अवसर पर भव्य शोभा यात्रा

09 December 2022 sant santaji maharaj jagnade 8 views

तेली समाज उत्थान के लिए हर व्यक्ति ने कार्य करना चाहिए - एडवोकेट वंजारी
      नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सत्कार

   मध्य प्रदेश - पिपलानारायणवार तेली समाज के  उत्थान के लिए समाज के हर व्यक्ति का दायित्व बनता है आज शिक्षा को लेकर हमें भी आगे बढ़ना चाहिए हर व्यक्ति ने समाज के हितों में कार्य करते हुए अपने साथ-साथ समाज के नौजवानों के लिए भी समय निकालना चाहिए समाज आगे बढ़ेगा तब ही हम आगे बढ़ सकते हैं उ्कताशय  के उदगार तेली समाज संगठन के तत्वाधान में स्थानीय मंगल भवन में आयोजित तेली समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री संताजी जगनाडे महाराज की जयंती एव संतराचल के  स्वजातीय नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सत्कार समारोह में नागपुर विधायक श्री एडवोकेट अभिजीत बंजारी ने व्यक्त किए श्री बंजारी ने समाज को कैसे संगठित कर आगे बढ़ना चाहिए इस बात पर जोर दिया अवसर पर तेली समाज के वरिष्ठ नागरिक कमलाकर जी घाटोडे, सौसर जनपद पंचायत के अध्यक्ष संजय भूते, मोहगांव नगर परिषद अध्यक्ष संदीप दादू घाटोडे , क्षेत्रीय विधायक विजय  चौरे, पूर्व विधायक अजय चौरे, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र परमार, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अशोक चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अरुणा कैलाश चौधरी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चौधरी, तेली समाज के वरिष्ठ नागरिक अशोक मनापुरे , ज्ञानेश्वर ब्रमहे, मोहगाव नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मोरेश्वर सरोदे, एडवोकेट ज्ञानेश्वर कामडे, शेषराव मेहकारकर, पांढुर्णा पार्षद अशोक कोल्हे, सहयोगी महिला तेली समाज संगठन अध्यक्ष श्रीमती रत्नमाला पीसे, मंचासीन थे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूते ने समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सारगर्भित विचार रखें, कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट ज्ञानेश्वर कामडे ने की
Grand Shobha Yatra on the occasion of Saint Santaji Jagannade Maharaj Jayanti in Madhya Pradesh        भव्य निकली शोभायात्रा - तेली समाज संगठन के तत्वाधान में आयोजित संत जगनाडे महाराज की जन्म जयंती के अवसर पर नगर के गायत्री मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के संत जगनाडे चौक बड चौक मेन रोड राम मंदिर बस स्टैंड से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची शोभा यात्रा का राम दरबार कमेटी द्वारा स्वल्पहार का वितरण किया गया वही यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत हुआ

     इनका हुआ सत्कार - संत जगनाडे महाराज जयंती के अवसर पर स्वजातीय नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सत्कार किया गया जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भुते, मोहगांव नगर पालिका अध्यक्ष संदीप दादू घाटोडे पार्षद अशोक कोल्हे, रामराव मदनकर, हुतेश बालपांडे , श्रीमती सीमा मनोज कलंबे डॉक्टर भूषण बोंद्रे  पीपला नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अरुणा कैलाश चौधरी पार्षद हीरामन गजभिए और  अरुण लाडसे  श्रीमती अर्चना गजानन वखारे आदि का साल श्रीफल देकर सत्कार किया गया.

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Muslim Teli Samaj Lakdi Ghana