वधू - वर फॉर्म

संताजी महाराज की मनाई जयंती - डोंगरी बुजुर्ग

12 December 2022 sant santaji maharaj jagnade 118 views

     डोंगरी बुजुर्ग बाजार टोला चौक में तेली साहू समाज द्वारा संत शिरोमणि संताजी महाराज जयंती एवं मां कर्मा माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीमावर्ती मध्य प्रदेश बालाघाट जिले के खान क्षेत्र के छत्तीसगढ़ अंचल, आष्टी, चिखला, गरीबघेडा जिला परिषद क्षेत्र के तेली समाज के बांधव बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए. उद्घाटन पूर्व विधायक चरण वाघमारे के हाथों किया गया. विशेष रूप से सामाजिक कार्यकर्ता डा. सचिन बावनकर, सरपंच ज्योति बिसने, जिला परिषद उपाध्यक्ष संदीप ताले, शरद खोब्रागडे उपस्थित थे. पूजा अर्चना के पश्चात उपस्थित समाज बांधव को चरण वाघमारे, बैसाखु सोनवानी, विजय चांदेवार, निर्मला कापसे ने संबोधित किया. महिलाओं का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन्न हुआ. संचालन दिलीप तरारे ने किया. कार्यक्रम में विनायक गभने, राजेश जिभकाटे, कैलाश तरारे, प्रकाश सहारे, रामचंद्र कुंभलकर, सुभाष लोहबरे, कमलेश करकाडे, ब्रह्मानंद गायधने, पुरुषोत्तम ढवरे, दिलीप बड़वाईक, धनराज लांजेवर, जीवाराम साहू, दिलीप साठवणे, जीवाराम गंगभोईर, टोलीराम मलेवार उपस्थित थे. Jayanti of Santaji Maharaj is celebrated - Dongri Buzurg

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

झारखंड तेली समाज इतिहास और अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग – Teli Caste in Jharkhand