वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा बैतूल पवन साहू जिला उपाध्यक्ष एवं मुकेश साहू जिला सचिव नियुक्त किए गए

14 December 2022 Teli samaj 163 views

    बैतूल - अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल द्वारा साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह बैतूल में 25 दिसंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री आरके साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू राष्ट्रीय मंत्री गोपाल साहू राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेश नायक एवं प्रदेश अध्यक्ष नारायण साहू की सहमति से एवं जिला अध्यक्ष संजय साहू मुलताई अनुशंसा पर समाजसेवी पवन साहू को अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा का जिला उपाध्यक्ष एवं मुकेश साहू को अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा जिला बैतूल का सचिव नियुक्त किया है। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा द्वारा जिला कार्यकारिणी समिति में पदाधिकारी नियुक्त किए जाने पर साहू समाज के अजय जीतपुरे, विजय साहू झल्लार, संजय साहू आमला, सोनू साहू मुलताई, सतीश साहू बोरदेही, पवन साहू बोरदेही, कैलाश सेठ मोरखा, ओम प्रकाश नायक खेड़ली बाजार ने बधाई दी है ।

Akhil Bhartiya Sahu Vaishya Mahasabha Betul Pawan Sahu was appointed District Vice President and Mukesh Sahu District Secretary

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan