वधू - वर फॉर्म

सागर साहू समाज की बैठक संपन्न

15 December 2022 Teli samaj 115 views

     सागर आचरण साहू समाज जिला युवा मंडल द्वारा बैठक रविवार को साहू समाज सामुदायिक भवन इंदिरा नेत्र चिकित्सालय की बाजू में आयोजित की गई। जिसमें साहू युवा मंडल के आगामी कार्यक्रम के लिए सुझाव एवं विचार विमर्श किया गये। साहू समाज युवा मंडल अध्यक्ष खेमचंद साहू ने कहा कि हम सभी युवाओं को एकजुट होकर कार्य करना है हमारे समाज के हर युवा के साथ हमारा मंडल हर परिस्थिति में एकजुट रहे, और संगठित रहने का मंत्र दिया, रिंकू साहू ने कहा कि आगामी कार्यक्रम को देखकर हम युवा जोड़ों के तहत हर वार्ड में सदस्यता अभियान चलायेंगे। युवा मंडल जिला मीडिया प्रवक्ता शिवम साहू ने कहा कि साहू समाज युवा मंडल आगामी माँ कर्मा देवी जयंती पर आदर्श सामूहिक विवाह करने जा रहा है। जिसमें हमारे नगर एवं जिले से युवाओं को जुडने का आवाह्न किया। एवं नितिन साहू, अमित साहू, नितिन साहू जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा, हर्षित साहू भाजपा पिछड़ा वर्ग अंबेडकर मण्डल में मीडिया प्रभारी एवं अखिलेश साहू नगर मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अरमान साहू नगर मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, अमित राठौर नगर महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल में नई ज़िम्मेदारी मिलने पर पुष्पमाला पहनाकर बधाइयाँ दी। इस बैठक के दौरान डॉ. के.के. साहू, हर्षित साहू, गोलू साहू, राहुल साहू, अखिलेश साहू, शिशांक साहू, अमन साहू, सचिन साहू, शैलेष साहू, संदीप साहू बिचपुरी, सचिन साहू पड़ा वाले, अमित साहू शनिचरी, रूपेश साहू, नितिन साहू शनिचरी, संतोष साहू, अमित साहू मोहन नगर वार्ड, प्रदीप साहू अंबेडकर वार्ड, प्रदीप साहू गुजराती बाजार, दीपक साहू, सुनील साहू, मनीष साहू एवं अन्य सभी युवा मंडल सदस्य उपस्थित रहें एवं सभी युवा मंडल सदस्यों ने विचार रख उन पर मंथन किया।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh