वधु - वर फॉर्म

पहली बार साहू समाज के राष्ट्रीय गौरव दिवस में जुटेंगे 200 गांव के लोग

16 December 2022 Other 87 views

    बैतूल - अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन बैतूल में किया जा रहा है। राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के जिला संयोजक सतीश साहू एवं जिला सहसंयोजक पवन साहू बोरदेही में सामाजिक बंधुओं के घर घर जाकर बैतूल में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में आने के लिए न्योता दे रहे हैं। जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के जिला संयोजक सतीश साहू ने बताया कि साहू समाज के इस राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री के अनुज प्रहलाद मोदी एवं मिस इंडिया पायल साहू अतिथि के रूप में पधार रहे हैं ।

For the first time people of 200 villages will gather in the Rashtriya Gaurav Divas of Sahu Samaj      जिला सहसंयोजक पवन साहू ने बताया कि साहू समाज का यह ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन बैतूल में होने जा रहा है जिसमें साहू समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के साथ सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सामाजिक लोगों का सम्मान किया जाएगा ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh