वधु - वर फॉर्म

साहू समाज बरखेड़ी के चुनाव संपन्न पुरुषोत्तम गुप्ता संरक्षक मंडल के मुखिया प्रवीण कार्य समिति के अध्यक्ष बने

24 December 2022 Teli samaj 8 views

     भोपाल । श्री राधा कृष्ण साहू समाज समिति बरखेड़ी के चुनाव विधिवत संपन्न हो गए। पूरी तरह से निर्विरोध संपन्न हुए इस चुनाव में वरिष्ठ अभिभाषक श्री पुरुषोत्तम गुप्ता एडवोकेट को संरक्षक मंडल का अध्यक्ष चुना गया। जबकि प्रवीण साहू प्रबंध कार्य समिति के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। उक्त आशय की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मोहन लाल मोदी ने बताया कि प्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारियों की नियुक्ति होने तक सारी प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न कराई गई। इस अवसर पर उनके सहयोगी चुनाव अधिकारी सर्वश्री महेंद्र साहू एडवोकेट, हर्ष गुप्ता एडवोकेट, संतोष राज साहू की विशेष उपस्थिति रही।

Sahu Samaj Barkhedi elections completed     प्रेस को जारी बयान में श्री मोदी ने बताया कि निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्त सर्वसम्मति के आधार पर समिति के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं- संरक्षक मंडल में अध्यक्ष पुरषोत्तम की अध्यक्षता में महेश साहू हैप्पी, छोटे लाल साहू, हेमराज साहू कराई गई।

    इस अवसर पर उनके सहयोगी चुनाव अधिकारी सर्वश्री महेंद्र साहू एडवोकेट, हर्ष गुप्ता एडवोकेट, संतोष राज साहू की विशेष उपस्थिति रही। प्रेस को जारी बयान में श्री मोदी ने बताया कि निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्त सर्वसम्मति के आधार पर समिति के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं- संरक्षक मंडल में अध्यक्ष पुरषोत्तम गुप्ता की अध्यक्षता में महेश साहू हैप्पी, छोटे लाल साहू, हेमराज साहू मंत्री बनाया गया है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उपस्थित सजातीय बंधुओं ने बधाइयां प्रेषित की हैं। सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की । चुनावी कार्यक्रम में सजातीय बंधुओं द्वारा सकारात्मक सहयोग प्रदान किए जाने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मोहनलाल मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

 

 

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History