वधू - वर फॉर्म

मालवा मेवाड़ घाणावार तेली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक सम्पन्न

03 January 2023 Sahu Teli Samaj 151 views

     पालसोड़ा, 26 दिसम्बर । मालवा मेवाड़ घाणावार तेली साहू समाज द्वारा 17 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर 25 दिसंबर को महामाया भादवामाता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज द्वारा वर-वधू पक्ष से अलग- से अलग राशि 21000 रुपये का पंजीयन लेने तथा उपहार स्वरूप वधू पक्ष को लकड़ी का पलंग, गादी, रजाई, आलमारी बर्तन, कुर्सी, सोने का मंगलसूत्र, पायल एवं वर-वधू को पौशाक आदि देने का निर्णय लिया। सामूहिक विवाह का आयोजन 2 मई मंगलवार को होगा। बैठक में विनोद पुनी जीरन, नाथुलाल पंचोली, सुरेश वाथरा, छगनलाल रेवास, राजमल वाथरा, नंदकिशोर सत्यनारायण, प्रकाश नलखेड़ा, राजमल दशोरा आदि समाजजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी सम्मेलन अध्यक्ष गोर्धनलाल चपलाना, आशर्मा एवं सचिव रामनिवास कसोदनिया द्वारा दी गई।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

maa Karma Devi jayanti maha aarti Bemetara Sahu samaj