वधु - वर फॉर्म

तैलिक साहू महासभा नव वर्ष में संगठन को देगा नए लुक में पहचान

04 January 2023 Sahu Teli Samaj 54 views

    जमशेदपुर, 31 दिसम्बर । अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक में महान दानवीर भामाशाह चौक में प्रतिमा लगाने समाज का वनभोज का आयोजन समेत समाज का विकास नए पहचान के साथ करने पर चर्चा की गयी । बैठक जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में साकची आम बगान में हुई। बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को नये साल की बधाई दी । बैठक में राकेश साहू ने बताया नये साल 2023 में हर क्षेत्र में समाज का सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को नए लुक में पहचान देने का प्रयास किया जायेगा । 29 जनवरी रविवार को मिलन समारोह होगा। वन भोज में विभिन्न खेल प्रतियोगिता और संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सामज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया जायेगा । आज की बैठक में मुख्य रूप से शिव लोचन साव, पप्पू साहू, पूजा साहू राजेश साव, भोला साव, गौतम साव, महेश साव, मनोज साह, राकेश कुमार, सत्यदेव साव, संजय साव, रोशन कुमार साव आदि उपस्थित थे।

Tailik Sahu Mahasabha will give the organization a new look in the new year

 

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli ghana kohlu