वधू - वर फॉर्म

छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज

25 February 2017 Teli samaj 200 views

           मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज दोपहर पचपेढ़ी नाका, रायपुर के पास छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज द्वारा निर्मित संत माता कर्मा व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण किया. उन्होंने इस अवसर पर इस परिसर के प्रथम तल पर समाज द्वारा बनाये जाने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए के स्वेच्छानुदान की स्वीकृति की घोषणा की.

           मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का साहू समाज एक संगठित और प्रगतिशील समाज है. साहू समाज में देश भक्ति और दानशीलता की गौरवशाली परंपरा रही है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले साहू समाज ने सामूहिक विवाह की परंपरा की शुरूआत की. राज्य शासन ने समाज की इस पहल से प्रेरणा लेकर कन्यादान सामूहिक विवाह योजना की शुरूआत की. इस योजना के अंतर्गत अब तक 6000 बेटियों के विवाह हो चुके हैं. मुख्यमंत्री ने समाज की निरंतर प्रगति के लिए अपनी शुभकामनाएं दी.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar