वधू - वर फॉर्म

जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा साहू राठौर समाज जन जागृति रथ यात्रा की बैठक नागदा में सम्पन्न

04 February 2023 Teli samaj 121 views

    उज्जैन । उज्जैन संभाग के नागदा शहर में गुलाब सिंह गोल्हानी रथयात्रा प्रदेश प्रभारी द्वारा प्रवास किया गया साथ में, श्री विनोद गुप्ता गुप्ता, श्री राजेश इंद्र, साहू एवं राठौर समाज के नगर अध्यक्ष श्री सत्यनारायण राठौर एवं श्री महेश राठौर समाज के मुखिया, श्री महेंद्र कुमार राठौर बीजेपी मंडल महामंत्री, श्री एन के राठौर सहित और भी सभी सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में मध्यप्रदेश में चल रही सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई। सभी सामाजिक बंधुओं ने समन्वय बनाते हुए रथयात्रा के सम्मान में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहमति प्रदान किया। कार्यक्रम को भव्यता से नगर में अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में शोभायात्रा निकाली जाने की रुपरेखा को लेकर आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

Jagannath Swami maa Karma Sahu Rathore Samaj jan jagruti rath yatra Nagda baithak Sampann

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar