वधु - वर फॉर्म

साहू समाज के महिला मंडल द्वारा वनभोज कार्यक्रम संपन्न बरखेड़ी इकाई के बच्चे बूढ़े और जवान हुए शामिल

04 February 2023 Teli samaj 93 views

    भोपाल,- राजधानी के बरखेड़ी स्थित श्री राधा कृष्ण साहू समाज समिति के महिला मंडल द्वारा वन भोज, खेलकूद प्रतियोगता एवं डांस का सुन्दर कार्यक्रम आयोजन भोजपुर के जैन मंदिर में किया गया कार्यकर्म का शुभारम्भ माँ कर्मा जी की आरती एवं पूजा अर्चना कर के की गई। इस सुन्दर कार्यकर्म का आयोजन महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा' साहू एवं उनके महिला मंडल के कार्यकारणी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में बरखेड़ी इकाई के महिलायें, पुरुष, बच्चे, बूढ़े, बड़े ही उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी ने खूब डांस, गाना, खेलकूद, मौज मस्ती कर प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ महिला पुरुष सम्मानित किए गए। इसी । इसी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेता महिला पुरुष एवं बच्चे पुरस्कृत भी हुए। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात भोजन की भी उत्तम व्यवस्था रखी गई थी ।

Sahu Samaj Mahila Mandal Barkhedi Vanabhojan karyakram     कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मंडल के कार्यकारणी श्रीमति आशा साहू सरंक्षक, श्रीमति कृष्णा देवी साहू सरंक्षक, श्रीमति रेखा साहू अध्यक्ष, श्रीमति संगीता साहू महामंत्री, श्रीमति ओमवती साहू उपाध्यक्ष, श्रीमति इंद्रा साहू उपाध्यक्ष, श्रीमति अलका साहू उपाध्यक्ष, श्रीमति एकता साहू कोषाध्यक्ष, श्रीमति सुनीता साहू उपकोषाध्यक्ष के अलावा पुरुष वर्ग के कार्यकारणी श्री तेली पुरुषोत्तम गुप्ता सरंक्षक मंडल अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू अध्यक्ष, श्री मोहनलाल मोदी मुख्य चुनाव अधिकारी, डॉक्टर हेमराज साहू वरिष्ठ सरंक्षक, डॉक्टर प्यारे लाल साहू वरिष्ठ सरंक्षक, श्री छोटे लाल साहू वरिष्ठ सरंक्षक, श्री डालचंद साहू उपाध्यक्ष, श्री मुकेश साहू आर टी ओ निर्माणमंत्री, श्री संजय साहू (कंट्रोल) उत्सव मंत्री, श्री देवेंद्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष, श्री उमेश साहू शिक्षा मंत्री, श्री राजेश गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, श्री सुरेश साहू पूर्व अध्यक्ष, श्री संजय साहु, श्री संतोष राज साहू सहित इकाई के सदस्य परिवार उपस्तिथ थे। कार्यक्रम के के समाप्ति के पश्चात महिला मंडल के अध्यक्ष श्री मति रेखा साहू जी के द्वारा इस कायकर्म को सफल बनाने हेतु उपस्तीथ हुए सभी को दिल से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम की एवं उसके आयोजक महिला मंडल की सर्वत्र भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है ।

Barkhedi Sahu Samaj Mahila Mandal Vanabhojan karyakram

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat