वधु - वर फॉर्म

जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा साहू राठौर समाज जन जागृति रथ यात्रा की बैठक मंदसौर में सम्पन्न

04 February 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 104 views

    उज्जैन । उज्जैन संभाग के मंदसौर जिले में गुलाब सिंह गोल्हानी रथयात्रा प्रदेश प्रभारी द्वारा प्रवास किया गया साथ में, संभागीय संरक्षक श्री विनोद गुप्ता जी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार इंद्र का नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा, शाजापुर, की सभी तहसील नगर इकाइयों में सामाजिक जनजागृति रथयात्रा की तैयारी को लेकर, निकाली जा रही मध्य प्रदेश के सभी जिलों तहसीलों में जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा/ वीर दुर्गादास जी राठौर रथयात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रवास किया गया ।

Jagannath Swami Maa Karma Sahu Rathore Samaj Rath Yatra baithak Mandsaur     मंदसौर जिले में 05/02/2023 दिन रविवार को पहुंच रही, जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा/ वीर दुर्गादास राठौर-सामाजिक जनजागृति अभियान के अंतर्गत रथयात्रा के सम्मान में मंदसौर जिले के सभी सकल तेली समाज की उपस्थिति में वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा नगर में अधिक से अधिक संख्या उपस्थिति हो, भव्य शोभायात्रा एवं रथ यात्रा निकाली जाना, रथयात्रा निकाली जाने के उद्देश्य को लेकर मंचीय उद्बोधन आयोजित किया जाने हेतु कार्यक्रम की तैयारियां को लेकर विचार विमर्श किया गया। सर्व सहमति से उपरोक्त आयोजन सामाजिक एकता, समरसता, एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए, सामाजिक एवं राजनीतिक मूल्य स्थापित हो आदि विषयों को लेकर कार्यक्रम व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो इस संबंध में सभी समाजसेवियों द्वारा सर्वसहमति प्रदान की गई। सफल बैठक के लिए बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं ।

 

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala