वधु - वर फॉर्म

तेली समाज को करूंगी संगठित : अंबा

04 February 2023 Rajasthan Teli Sahu Samaj 81 views

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का जिला सम्मेलन सह वनभोज संपन्न

    डुमरी राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का जिला स्तरीय सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन बुधवार को डुमरी प्रखंड के प्रसिद्ध टांगीनाथ धाम परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप निलेश ने की। कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, राष्ट्रीय साहू तेली महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू सहित के प्रदेश के नेता शामिल हुए। कार्यक्रम जिला स्तरीय सम्मेलन व वनभोज से बदलकर राजनीतिक रूप ले लिया। वक्ताओं ने भाजपा को आड़े हाथों लिया।

teli Samaj Ko karenge sangathit     राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि तेली समाज भाजपा को वोट देती है लेकिन भाजपा समाज के लोगों को कभी भी पार्टी का टिकट नहीं देती है। बल्कि तेली समाज के फोटो से जीत कर समाज के लोगों का ही शोपण करती है। झारखंड में राजपूत, भूमिहार व लाला 5 प्रतिशत ही है लेकिन भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी केवल इन्हें ही टिकट देती है। देश को संचालित करने वाले तीन स्तंभ न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका में भी तेली समाज के लोगों के कितने युवा रोजगार करते हैं यह समाज को सोचने की जरूरत है। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन को पूरी तरह संगठित कर समाज को आर्थिक सामाजिक व राजनीतिक रूप से मजबूती प्रदान करना है। ताकि समाज के लोगों को उनका हक व अधिकार मिल सके। उन्होंने टांगीनाथ जैसे ऐतिहासिक स्थल के विकास के लिए कदम उठाने की बात कही। साथ ही कहा कि टांगीनाथ धाम जाने के लिए एक बेहतर सड़क भी नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद व विधायक को इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है। पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि टांगीनाथ धाम में ईश्वर का वास है आज हा ईश्वर का वास होता है उसका विकास तो होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि टांगीनाथ धाम के विकास से जहां लोगों को रोजगार मिलेगा यहाँ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय तेली महा संगठन प्रदेश में एक शक्ति के तौर पर उभर रही। शक्ति का उपयोग करें समाज को उसका राजनीतिक अधिकार दिलाया जा सकता। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष दिलीप नीलेश ने दी। कार्यक्रम में संजय साहू, गोपाल साहू, प्रदीप साहू, महेश लाल, संजय कुमार साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।

समाज के हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करना कर्तव्य

    छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज चैनपुर ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद व पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र प्रसाद के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि वेश कीमती समय राज्यों व वहां के नागरिकों के उत्थान में लगा है। यहां आने का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को जोड़ना है और समाज को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि एक-एक नागरिक के अधिकार की रक्षा करना उनका कर्तव्य है। । युवा अपने असीम ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाकर समाज को नई दिशा दे सकते हैं। हमारी कोशिश समाज को एक जुट करना है। पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू ने कहा कि समाज के लिए मैं हमेशा साथ रहूंगा समाज के हर सुख दुख में मेरी उपस्थिति रहेगी। तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि समाज का उत्थान, समाज का एकता समाज की कुशलता और शिक्षित समाज जिस तरह समाज के लोग योगदान दे रहे हैं। सभी को दिल से स्वागत है। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संजय साहू, जिला महामंत्री विनोद कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष महेश लाल, संरक्षक चंदिश्वर प्रसाद, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष रामदेव साहू, गणेश साहू युवा अध्यक्ष मनोज कुमार सचिव रन्यु साहू, पोखन साहू, श्याम साहू, ज्योति देवी, सुषमा देवी, अशोक साहू, मुन्नी देवी, अनीता देवी, सरिता देवी, प्रियांशु कुमार, चंदन कुमार, अजय साहू, विनोद साह, अरुण साह, राहुल कुमार, विजय साहू के साथ समाज के सैकड़ों की संख्या में साहू के महिला एवं पुरुष उपस्थित थे ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh