वधू - वर फॉर्म

मानव और समाज की सेवा करना ही भागीरथ साहू का एक मात्र उदेस्य

04 February 2023 Rajasthan Teli Sahu Samaj 153 views

     भोपाल । शुक्रवार के दिन देलाखारी निवासी सुकल उईके के सुपुत्र अंकित ने निजी कारणों से जहर का सेवन कर लिया परिजनों ने छिंदवाड़ा के सुशीला जैन क्लीनिक परासिया रोड छिंदवाड़ा में भर्ती कराया था उसी दौरान लाखारी के गुलाब साहू देलाखारी ने फोन पर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भागीरथ साहू को सूचाना दी । भागीरथ साहू ने तुरंत डायरेक्टर डॉ. अरविंद जैन जी से बात कर डॉ. को बताया वह गरीब व्यक्ति है, अभी उसके पास पैसे नहीं है तो डॉ ने तुरंत बगैर पैसे की चर्चा किए इलाज प्रारंभ कर वेंटीलेटर एवं आईसीयू मैं भर्ती कर दिया। दुर्भाग्य से उस लड़के का दुखद निधन सोमवार को सुबह हो गया एवं अस्पताल का बिल लगभग 1 लाख 3 हजार रुपए का बना, इस पर अस्पताल के डायरेक्टर ने पैसे के अभाव में बगैर पैसा लिए भागीरथ साहू को सूचना देकर तुरंत मृतक युवक का शव परिवार को सौंप दिया, समाजसेवी भागीरथ साहू एवं जैन क्लीनिक की इस मानवीय कार्य की हर तरफ तारीफ हो रही है, वहीं पैसे के अभाव में शव नही दिए जाने की कई शिकायतें सामने आती है ऐसे में ये सामाजिक पहल अहम है।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava