वधू - वर फॉर्म

राठौर समाज ने रथ यात्रा का किया स्वागत

04 February 2023 Sahu Teli Samaj 170 views

शहर में निकाली वाहन रैली.....

     शाजापुर। सकल पंच राठौर समाज द्वारा शहर में रथ यात्रा एवं वाहन रैली निकाली गई। बुधवार को समाज के लोगों ने भगवान जगन्नाथ, माता कर्मा देवी एवं राष्ट्रवीर दुर्गादास की रथ यात्रा के दर्शन कर भव्य स्वागत सम्मान किया। इसके बाद रथ यात्रा में वाहनों से शामिल होकर उसकी शहर में अगुआनी की । अशोक राठौर ने बताया कि सकलपंच राठौर समाज शाजापुर एवं क्षेत्रवासी समाज द्वारा सम्पूर्ण राठौर, साहू समाज के जनजागरण हेतु पूरे मध्यप्रदेश के जिलों में भगवान जगन्नाथ, आराध्या माता कर्मा देवी एवं राष्ट्रवीर दुर्गादास की रथ यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में शाजापुर पहुंचे रथ का स्वागत सम्मान किया गया। रथ यात्रा 17 अप्रैल 2022 से निरंतर चल रही है जो पूरे मध्यप्रदेश का भ्रमण करेगी। यात्रा का समापन आगामी 19 मार्च 2023 को जंबूरी मैदान भोपाल में पांच लाख समाजजनों की मौजूदगी में होगा। शाजापुर पहुंची रथ यात्रा में समाज अध्यक्ष अनोखीलाल राठौर, युवा नगर अध्यक्ष राकेश राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन राठौर नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद प्रतिनिधि सतीश राठौर सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए ।

Rathore Teli Samaj welcomed the Rath Yatra

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाची राजकीय ताकद - विदर्भातील तेली समाजाचे राजकीय वर्चस्व | Political Power of Teli Samaj