Bride / Groom Form

तेली साहू प्रीमियर लीग का आयोजन

11 February 2023 Teli samaj 91 views

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का भीलवाड़ा के मोदी ग्राउंड में होगा आयोजन

10 से, 17 टीमें लेगी भाग

    भीलवाड़ा । तेली साहू क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन भीलवाड़ा के मोदी ग्राउंड में 10 फरवरी से 12 फरवरी में आयोजित होगा।

    क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक नगर परिषद पार्षद भीलवाड़ा उदय लाल तेली व संयोजक नानूराम तेली ने 'जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 17 टीमें भाग लेगी । टीमों का  रजिस्ट्रेशन व ड्रो  चुका है ।

    टेनिस बॉल से खेले जाने वाले इस क्रिकेट प्रतियोगिता में साहू समाज के खिलाड़ियों को प्रतिभा उभारने का मौका मिलेगा।

    पार्षद सहाड़ियां ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल को खेल की भावना से खेलते हुए समाज में युवाओं को खेल के प्रति भावनाओं से अपनी प्रतिभा निखारने का यह मौका मिलेगा। भीलवाड़ा के मोदी ग्राउंड में खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में तेली साहू समाज के खिलाड़ियों में बड़ा ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

    12 फरवरी को फाइनल मुकाबले के साथ ही होगा प्रतिमा सम्मान समारोह

    आयोजक उदयलाल सहाडीया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा इस मुकाबले के साथ ही जिले भर में प्रतिभा • सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा ।

    विभिन्न खेलों में पदक विजेता नवीन राजकीय सेवा में चयनित तथा अन्य किसी सत्र में उपलब्धि करने वाले होनहारो का सम्मान होगा ।

   अजमेर, जयपुर, पंडेर, बरूंदनी, सावा भीलवाड़ा नगर, बेमाली, मंदसौर रामपुरा, उदयपुर, भीलवाड़ा ग्रामीण, बिजोलिया, नीमच, चित्तौड़गढ़ खामोर, बारा की टीमें प्रतियोगिता में भाग लेगी।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

झारखंड तेली समाज इतिहास और अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग – Teli Caste in Jharkhand