वधू - वर फॉर्म

मां कर्मा देवी जनजागृति रथयात्रा नामली राठौड़ साहू तेली समाज

11 February 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 183 views

जन जागृति रथयात्रा में शामिल हुए समाजजन यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता व समरसता को बढ़ाना

    नामली -  श्री स्वामी जगन्नाथ मां कर्मा देवी जनजागृति रथयात्रा मंगलवार को नामली पहुंची। इसका राठौड़ तेली और घाणावार तेली समाज द्वारा स्वागत कर नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सैलाना की और रवाना हुई । जनजागृति यात्रा मार्च 2022 से जबलपुर से प्रारंभ हुई, जो मध्य प्रदेश के सभी जिला व तहसील कस्बों से होती हुई अप्रैल में भोपाल जंबूरी मैदान पहुंचेगी। वहां पांच लाख से ज्यादा तेली समाजजन की उपस्थिति में इसका समापन होगा । यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभर के अलग-अलग राज्यों में बिखरे राठौड़ तेली और साहू तेली समाज के बीच सामाजिक एकता व समरसता को बढ़ाना है। यात्रा में मां कर्मा देवी, भगवान जगन्नाथ पालकी शामिल थी। यात्रा संयोजक रविकरण साहू जनजागृति यात्रा में 10 महीने के ज्यादा समय से साथ चल रहे हैं।

Maa Karma Devi Janajagruti Rath Yatra Namli Rathod Sahu Teli Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Matrimony, matrimonial form submit in Marathi