वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी बैठक झांसी मै संपन्‍न

15 February 2023 Sahu Teli Samaj 133 views

    माँ कर्मा कि जन्मभूमि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी में आयोजित राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी बैठक पूर्ण रूप से सफल हुई। जिसमे देश के विभिन्न प्रांतों से सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारी, विशेषतः झाँसी जिला के सभी पदाधिकारी सम्मिलित रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान साहू मुरारी हजारी गुप्ता जी के नेतृत्व में समाज के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Rashtriya Teli Sahu Maha Sangathan rashtriya Pradesh karyakarini baithak Jhansi      बैठक के अंत में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष का दायित्व एक कर्मठ, लगनशील, मृदुभाषी, आपसी समरसता का मिशाल मानी जाने वाली जिया मातृशक्ति श्रीमती मंजू दिनेश साहूजी को दिया गया।

     युवा कार्यकर्ताओं की आन बान और शान, राजनीतिक पुरोधा श्रीमान चंदन साहू जी को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का दायित्व का सौंपा गया। राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारिणी में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का कार्यभार पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री( संगठन) श्रीमान संजय गुप्ता जी को मनोनीत किया गया। हम सभी स्नेही श्रीमान त्रिवेणी प्रसाद साहू 'लखन' जी को राष्ट्रीय महामंत्री ( संगठन) के दायित्व से नवाजा गया।

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन दिल्ली के दिल्ली प्रदेश की कमान श्रीमान मेवालाल राठौर के हाथों में दी गई।

    सभी को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के पूरे परिवार और समस्त तेली साहू राठौर की ओर से बहुत बहुत बधाई ओर उज्ज्वल सामाजिक भविष्य के हेतु शुभकामना दि गई ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History