Bride / Groom Form

साहू समाज भेल इकाई भोपाल के अध्यक्ष चंद्रमोहन साहू मां कर्मा देवी जन जाग्रति रथ यात्रा के सह प्रभारी नियुक्त

26 February 2023 Sahu Teli Samaj 141 views

    भोपाल - राजधानी के जाने माने समाज सेवी चंद्रमोहन साहू पिछले 25 सालों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में कार्य कर रहे हैं। धर्म समाज एवम् संस्कृति के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। उन्हें भोपाल के जंबूरी मैदान में में होने जा रहा सामाजिक महाकुंभ, जो कि साहू समाज बी. एच. ई. एल. इकाई भोपाल में ही आता है एवं उनके द्वारा लगातार समाज के लिए समय दिया जा रहा है, उनकी सेवा को देखते हुए जंबूरी मैदान सामाजिक महाकुंभ कार्यक्रम का सह प्रभारी बनाया गया है।

Sahu Samaj Bhel Unit Bhopal President Chandramohan Sahu appointed co-in-charge of Maa Karma Devi Jan Jagrati Rath Yatra     साहू समाज का सामाजिक महाकुंभ सभी साहू समाज संगठनों को एकजुट और उक साथ एकत्र करने के लिए आयोजित किया गया है। रवि करण साहू संयोजक जगन्नाथ स्वामी, मां कमा देवी जन जाग्रति रथ यात्रा साहू, राठौर गुप्ता शाह गुलहानी अन्य सभी शाखाओं का संयुक्त साहू समाज के बैनर के तले 19 मार्च 2023 को जगनाथ स्वामी, मां कर्मा देवी जन जाग्रति रथ यात्रा संयोजक रवि करण साहू के नेतृत्व में 17 अप्रैल 2022 को जबलपुर प्रारंभ होकर अनेक जिला शहर कस्बा गाँव में सामाजिक बंधुओ , महिलायो, बच्चों द्वारा हजारों की संख्या में स्वागत किया है। यह यात्रा निरंतर 11 माह से चल रही है, भोपाल के जंबूरी मैदान में 19 मार्च 2023 को मां कमा देवी जयंती के अवसर पर समापन होगा ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli ghana kohlu