राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्यसमिति व प्रदेश ईकाई की बैठक झांसी में संपन्न
18 प्रांतों के पदाधिकारियों की उपस्थित रही खास
झाँसी । 13 फरवरी 2023 को माँ कर्मा देवी की जन्मभूमि झाँसी (उतरप्रदेश) में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यसमिति व प्रदेश ईकाई की बैठक के पूर्व झांसी में स्तिथ माँ कर्मा देवी चौराहा पर माँ कर्मा देवी जी मूर्ति पर पूजन अर्चन व माल्यार्पण कर माँ कर्मा का सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा देवी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित और माँ कर्मा देवी जी की आरती कर की गई बैठक की अध्यक्षता मा. श्री साहू मुरारी एच. गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपसभापति मा० श्री अशोक राठौर जी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ मा. श्री हरभजन साहू जी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय अपर महामंत्री श्री दीनदयाल साहू जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री राजेश साहूजी के अतिथ्य में भारत के 18 प्रांतों के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, समाजचिंतकों, विचारकों, नारीशक्ती, युवाशक्ती की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुई। सभी अतिथियों, प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विचारकों को हल्दी, कुमकुम, अक्षत का तिलक लगा, पुष्पाहार पहना, अंग वस्त्र ओढ़ा और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रम राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वधान में होने जा रहे हैं ( 20 मार्च 2023 को सामूहिक विवाह सम्मेलन प्रदेश स्तर पर छिन्दवाड़ा में एवं 02 अप्रैल 2023 को तेली साहू राठौर जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा जन जागृति रथ यात्रा का विशाल तेली महाकुंभ जंबूरी मैदान भोपाल में किया जाना तय हुआ है, बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प भी लिया है )
