वधू - वर फॉर्म

साहू राठौर तेली समाज आयोजित मां कर्मा की भव्य रथयात्रा आष्टा पहुंची जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

04 March 2023 Sahu Teli Samaj 131 views

    आष्टा - साहू राठौर तेली समाज द्वारा स्थानीय गायत्री मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई राठौर मंदिर पहुंची जिसमें साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष जो यात्रा भगवान जगन्नाथ और मां कर्मा की रथ यात्रा मध्य प्रदेश के 40 जिले में होती हुई आज आष्टा के पावन धरा मां पार्वती की नगरी में पधारी जिसमें हमें साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष रवि साहू का मार्गदर्शक मिला एवं स्थानीय समाज के अध्यक्ष जुगल राठौर, साहू समाज के अध्यक्ष मांगीलाल साहू वरिष्ठ मंडी व्यापारी एवं मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर, मां दुर्गा रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर हेमंत राठौर, पूर्व अध्यक्ष लखन राठौर, रमेशचंद राठौर, प्रेमनारायण राठौर, देवकरण राठौर, वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र राठौर, युवा संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र साहू एवं सभी समाज बंधु ने एवं महिला मंडल ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लियाद्य शोभायात्रा मे विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा अपने साथियों सहित शामिल हुवे एवं शोभायात्रा का स्वागत किया गया । इस अवसर पर पार्षद तेजसिंह राठौर, अंजली चौरसिया, विशाल चौरसिया, सुमित मेहता, बसंत पाठक, जितेंद्र बुदासा, विजय मेवाड़ा आदि मौजूद थे द्य आभार पार्षद तेजसिंह राठौर द्वारा व्यक्त किया गया ।

Maa Karmas grand Rath Yatra organized by Sahu Rathore Teli Samaj reached Ashta peoples representatives welcomed

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

अभंग रक्षक श्री संत संताजी जगनाडे महाराज अभंग लेखन करताना | Sant Santaji Maharaj Writing Abhang