जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा रथ यात्रा मे जनजागृति लाने के लिए तेली राठौर साहू ने दिया एकता का परिचय
नागदा । जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर तेली साहू राठौड़ एकता समाजिक जन जागृति रथ यात्रा 17 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होकर मध्य प्रदेश के सभी जिलों के तहसील से लेकर कस्बों तक में निरंतर चल रही है जिस का सामापन 2 अप्रैल को जमुरी मैदान भोपाल में 500000 सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति के दावे के साथ किया जा रहा है, उन्होंने यह भी बताया यह कार्यक्रम सर्व तेली समाज के बैनर तले किया जाएगा, इस तेली महाकुंभ में सभी वर्ग के समाज जनक एकत्रित होंगे वहां पर सभी राजनीतिक दलों के मुखिया को बुलाकर संख्या के अनुपात के मान से राजनीतिक पार्टियों से टिकट दिए जाने की मांग की जाएगी, यह तेली साहू राठौर सामाजिक बंधुओं का एक बहुत बड़ा महाकुंभ होगा, उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बोला की तेली समाज जनसंख्या के अनुमान से 14 अकेली है उनके विभिन्न घटक व उपनाम होने से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है समाज के सभी घटकों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य को लेकर के निकाली जा रही जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा देवी साहू समाज जनजागृति रथ यात्रा प्रदेश के सभी संभागों भ्रमण करने के बाद यह रथ यात्रा का आगमन उज्जैन जिले के नागदा शहर में हुआ था, इस रथ यात्रा में विराजमान मां कर्मा देवी व शिरोमणि वीर दुर्गादास राठौड़की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर आरती सामाजिक बंधुओं के द्वारा किया गया.
तेली साहू राठौर के पास है सत्ता की चाबी
प्रदेश अध्यक्ष सह मां कर्मा जन जागृति रथ यात्रा के संयोजक रवि करण साहू ने बताया कि यह रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म और संस्कृति को साथ लेकर चलना है प्रत्येक विधानसभा में 15 से लेकर 50 हजार समाज जनों की संख्या है उसके बाद भी तेली समाज का एक भी विधायक नहीं है आगामी विधानसभा में जो भी पार्टी समाज के कार्यकर्ता का सम्मान करेगी उसी को तेली समाज वोट करेगी, उन्होंने यह भी बताया कि वोट और नोट हम देते हैं उसके बाद भी हमें टिकट नहीं दिया जाता है सत्ता की चाबी तेली समाज के पास है समाज को अनदेखा कर कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं आ सकती है आगामी 2 अप्रैल को भोपाल के जंबूरी मैदान में तेली समाज के 500000 से ज्यादा लोग एकत्रित होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे ।
