तेलगानी बोर्ड गठन की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
सवाई माधोपुर - तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में नरसिंह भगवान मंदिर पंच तेलियान राठौर साहू समाज शहर सवाई माधोपुर में तेलगानी बोर्ड गठन की मांग को लेकर एक मीटिंग रखी जिसमें राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर ज्ञापन दिया तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण साहू ने कहा कि अब समय आ गया है समाज को एकजुट करने में ही फायदा है तभी हमारा समाज का विकास हो सकता है राजस्थान सरकार हमेशा तेली समाज को हमेशा दरकिनार करती आ रही है आज पूरे राजस्थान में हमारा समाज जागृति की ओर है और जगह-जगह सरकार को ज्ञापन देकर अवगत भी करा रहा है। प्रदेश मंत्री पारस मोंटी साहू कहां क राजस्थान में जितने भी संगठन है उन सबको अपने समाज के बारे में सोचना चाहिए और समाज को अपना लाभ देना चाहिए तभी हमारी जीत होगी ।
