साहू समाज बाड़ी द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जन जागृति रथ यात्रा का भव्य स्वागत
भगवान जगन्नाथ स्वामी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जन जागृति रथ यात्रा की आगवानी की धूमधाम
बाड़ी । भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की रथ यात्रा बकतरा से सुबह दस बजे नगर आगमन हुआ। जिनमें समस्त साहू समाज द्वारा यात्रा का हाईवे चौराहा के पास पूजन अर्चन कर फूल मालाओं से स्वागत किया एवं बैंडबाजों के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए मातृशक्ति एवं बच्चों सामाजिक बन्धुओं, माताएं बहन सम्मलित हुए एवं जगह जगह सभी पूजन अर्चन कर सभी ने स्वामी जगन्नाथ जी एवं मां कर्मा देवी का आशीर्वाद लिया। भगवान जगन्नाथ स्वामी, माँ कर्मा साहू समाज मंदिर में जन जागृति रथ यात्रा पहुंचने पर पालकी में विराजमान माँ कमादेवी की भेंट माँ कमादेवी जी से भेंट कर पूजा अर्चना की गई। तदुपरांत नगर साहू समाज अध्यक्ष शरद जी अपने वरिष्ठ समाज बंधुओं से यात्रा में शामिल आयोजकों का तिलक और पुष्प माला पहनाकर उनका आत्मियता के साथ स्वागत सत्कार किया ।
