अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा सिदगोड़ा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में सिदगोड़ा भास्कर मैदान में साहू समाज का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप आए हुए अतिथियों को साहू समाज का के द्वारा अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया गया । जिसमें मुख्य रुप से डॉक्टर जीवन प्रसाद, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार, कमलेश साहू, सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष गोपाल साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के धर्मेंद्र प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, संचालन समिति सदस्य प्रमोद गुप्ता, डॉ ऋषिकेश कुमार, सुबोध गोराई, मिथिलेश साव, मानिकी गुप्ता, करण गोराई, श्वेता साहू, निर्मला साहू, पूजा साहू ,लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, रामकृपाल साहू, नरेश साहू, सत्यनारायण, दीपक गुप्ता शामिल हैं ।
