Bride / Groom Form

विधायक ने सीएम को लिखा- तेल घाणी बोर्ड बनाएं

12 March 2023 Teli samaj 82 views

     भीलवाड़ा। राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवराज तेली व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद गोपाल तेली के नेतृत्व में विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी से मिला। उन्होंने तेली समाज के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार से तेल घाणी बोर्ड की स्थापना की मांग की। विधायक अवस्थी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस संबंध में पत्र लिखा। पूर्व पार्षद गोपाल तेली ने बताया कि तेली समाज का मुख्य व्यवसाय तेल का ही रहा है। बोर्ड बनाने से समाज में मजबूती व व्यापार की स्थिति और मजबूत होगी। प्रतिनिधिमंडल में महासभा के जिलाध्यक्ष मनमोहन तेली, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश तेलों, राकेश तेली, देवीलाल तेलो, कैलाश तेलो, राकेश अगवाल, आशा अगवाल, कुशल साहू, जगदीश राजोय भी शामिल थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

झारखंड तेली समाज इतिहास और अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग – Teli Caste in Jharkhand