Bride / Groom Form

2 अप्रैल को जंबूरी मैदान में होगा साहू राठौर समाज का महाकुंभ

13 March 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 75 views

     2 अप्रैल को जंबूरी मैदान में होने जा रहे सामाजिक जन जाग्रति साहू सकल समाज महा कुंभ की तैयारी को लेकर प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियो की बैठक 5 मार्च रविवार को मानस भवन श्यामला हिल्स भोपाल में सम्पन्न हुई। बैठक में सम्पूर्ण प्रदेश भर से प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी संगठनों के प्रतिनिधिओ ने एक जुटता से महा कुंभ को सफल बनाने की अपील की। एडवोकेट रमेश साहू इटारसी ने कहा कि सभी संगठनों के पाच पाच प्रतिनिधि की कोर कमेटी की बैठक कर तन मन धन से महा कुंभ को सफल बनाया जायेगा। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येंद्र साहू ने कहा कि सभी राजनैतिक दल समाज के लोगों को झुनझुना के रूप में प्रकोष्ठों मोर्ची में छोटे मोटे पद देते हैं चाहे भाजपा हो कांग्रेस बसपा सपा या अन्य दल हों झुनझुना पकड़ा देते हैं। तत्काल सामूहिक रूप से इस्तीफे दे कर राजनैतिक दलों के कार्यालयों में ढेर लगा दी।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar