वधू - वर फॉर्म

लखनादौन शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती 18 को

17 March 2023 Sahu Teli Samaj 122 views

     लखनादौन । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए साहू समाज की बैठक हुई। सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि 18 मार्च शनिवार को आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी के मंदिर प्रातः 9 बजे पूजा | अर्चना आरती होगी इसके पश्चात आयोजन स्थल पप्पी लान से दोपहर 2 बजे मां कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी, शोभायात्रा में भगवान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी शोभायात्रा के पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, एवं समाज के नन्हे-मुन्ने भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पश्चात अतिथि उद्बोधन, अतिथियों का सम्मान होगा, एवं प्रसाद वितरण होगा उसके पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala