Bride / Groom Form

अखिल भारतीय तेली महासभा बिहार का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

17 March 2023 Sahu Teli Samaj 109 views

    अखिल भारतीय तेली महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन औरंगाबाद 6/3/23/ अखिल भारतीय तेली महासभा बिहार प्रदेश के आह्वान पर बेगूसराय जिला स्तरीय तेली समाज की महत्वपूर्ण बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया । जिला कमेटी की गठन भी किया गया । बतौर मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश अध्यक्ष, डॉ रामबहादुर प्र0 गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रहे । उनके साथ प्रदेश युवा अध्यक्ष संदीप गुप्ता, शिवहर जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने शिरकत किया। होली मिलन में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया भाईचारा का संदेश दिया सामाजिक समरसता को कायम रखने की शपथ ली।

Akhil Bhartiya teli Mahasabha Bihar Holi Milan samaroh    जिला कमेटी के गठन के क्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राजेश कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ समाजसेवी रामचरित्र शाह जी को जिला संरक्षक सह प्रदेश उपाध्यक्ष, आशीष साहू जिला आईटी सेल युवा प्रभारी, सुधीर जी नगर युवा उपाध्यक्ष, गुड्डू जी युवा संगठन मंत्री नियुक्त किए गए। मुजफरपुर जिला युवा अध्यक्ष अवधेश साहू, बेगूसराय जिला महामंत्री रमेश साहू, जिला युवा अध्यक्ष अरुण साहू, पूजा साहू खगड़िया जिला महिला संगठन मंत्री, राजकुमार जी, जिला युवा संगठन मंत्री आदित्य साहू, विवेक साहू, सहित अन्य उपस्थित थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Muslim Teli Samaj Lakdi Ghana