वधु - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन जिला गढ़वा होली मिलन समारोह

17 March 2023 Sahu Teli Samaj 11 views

हर साल 51 जोड़ी गरीब लड़कियों की शादी कराएगा महासंगठन

    गढ़वा - राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन जिला गढ़वा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों व ग्राम स्तर से आए हुए काफी संख्या महिला एवं पुरुष ने भाग लिया। इस अवसर पर लोगों ने पूरनचंद के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वहीं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को कार्यक्रम स्थल पर बाजे गाजे के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान दानवीर भामाशाह का जयघोष करते हुए लेकर पहुंचे । जहां वैदिक मंत्रों के बीच मुख्य अतिथि सुनील साहू, रामदास साहू, गढ़वा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, संरक्षक राकेश रंजन गुप्ता, महामंत्री टिंकू गुप्ता, दीपक साहू एवं राजेंद्र प्रसाद, विकास स्वदेशी, सुनील गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता, संगठन महामंत्री डॉ सोनू गुप्ता, डॉ आलोक कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी, मनोज कुमार गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री लखन गुप्ता, उदय गुप्ता, रामचंद्र शाह, मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष विशाल कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संत कुमार, मानिकचंद गुप्ता, विक्की गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात महात्मा गांधी, दानवीर भामाशाह एवं कर्मा मां की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, विवेक गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मुकेश गुप्ता तथा अन्य सहयोगियों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, रामदास साहू, दीपक साहू एवं मनीष कुमार गुप्ता स्नेही मालार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कोलकाता एवं वाराणसी के मशहूर कलाकारों के द्वारा पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किया गया । जिससे काफी संख्या में उपस्थित समाज के महिला एवं पुरुष झूम उठे।

rashtriya teli Sahu MAHASangathan Holi Milan samaroh     इस अवसर पर सोनेहारा पंचायत समिति सदस्य लालमनि साहू, पूर्व जिप सदस्य रामभजन साहू, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता दीपक साहू, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, विकास स्वदेशी एवं रामदास साहू ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सभी ने मुख्य रूप से सभी तेली को एकजुट होकर राजनीतिक एवं सामाजिक कार्य को निष्पादित करने का आग्रह किया। विकास स्वदेशी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 51 जोड़ी गरीब लड़कियों की शादी मुफ्त मे समाज के द्वारा कराई जाएगी। मुख्य अतिथि सुनील साहू ने कहा कि समाज एकजुट एवं मजबूत नहीं होने के कारण हमारे भाइयों को दबाया जा रहा है। शंकर समाज प्रताप देव इंटर महाविद्यालय के जीव विज्ञान के व्याख्याता अरविंद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सभी तैलिक समाज को कदम से कदम मिलाकर चलने की आवश्यकता है । समाज को मजबूती प्रदान करे । दिनेश गुप्ता, प्रदीप कुमार, उदय कुमार गुप्ता, राजू रंजन गुप्ता, मानिक चंद साहू, विवेक गुप्ता, सुनील गुप्ता, गणेश राव, उदय गुप्ता, रामधनी, ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष गुप्ता, सरजू प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार, राजेश गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, नाथून साह, लल्लू साह, जयप्रकाश गुप्ता, चंदन गुप्ता, नंदलाल प्रसाद, शिव प्रसाद गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, राहुल गुप्ता, अजीत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विकास गुप्ता, लखन गुप्ता, बसंत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, पिंटू गुप्ता, गुड गुप्ता, विशेश्वर गुप्ता, रिंकू गुप्ता, चंदन गुप्ता, विनय गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता, रामाकांत गुप्ता, विवेक गुप्ता, विजय गुप्ता, मनोरंजन गुप्ता, सूरज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, संजय गुप्ता, कुंदन गुप्ता, शुभम गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रूपेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजा गुप्ता आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri Sant Santaji Maharaj jagnade Punyathii amravati teli samaj