Bride / Groom Form

तैलीक साह समाज को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता जरूरी : रणविजय

17 March 2023 Sahu Teli Samaj 103 views

     इसलामपुर । इसलामपुर नगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहू की अध्यक्षता में तैलीक साह समाज की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। इस बैठक में नगर के साथ - साथ ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में साहू समाज के लोग ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आए बिहार प्रदेश तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष सह मोरवा के विधायक रणविजय साहू ने भाग लिया । बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन एवं समाज को मजबूत बनाने के लिए हमलोगों को एक जूट होने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हमलोगों को गांव गांव मे जाकर अपने समाज के लोग को अपने संगठन से जोड़कर संगठित करने का प्रयास करें। ताकि हमलोगों की संगठन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए । बैठक उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से लोगों ने इसलामपुर नगर में भामाशाह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक उपस्थित तैलिक साहू समाज के लोगों ने रणविजय साहू को राज्य सरकार से मंत्री बनाने का मांग किया। इस बैठक में प्रो. उमेश प्रसाद तेल्हाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश प्रसाद, उमेश प्रसाद अदितिय, राजेश खन्ना, महेंद्र सेठ, दिलीप कुमार, योगेन्द्र मुंशी, वार्ड पार्षद सुनील कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे ।

Solidarity is necessary to strengthen Tailik Sahu Samaj - Rannvijay

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

dussehra milan samaroh and Garba Mahotsav Sahu