वधू - वर फॉर्म

धूमा साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती

17 March 2023 Karma Devi 173 views

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमा साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती मनाएगी धूमधाम से

     सिवनी । धूमा नगर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए साहू समाज की बैठक हुई। सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि 18 मार्च शनिवार को । आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी के मंदिर प्रातः 9:00 बजे पूजा अर्चना आरती होगी इसके पश्चात आयोजन स्थल धूमा नगर बाजार चौक मां कर्मा मंदिर से दोपहर 3 मां कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा धूमा नगर में निकाली जाएगी। शोभायात्रा के पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजत होंगा। एवं समाज के नन्हे-मुन्ने भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पश्चात अतिथि उद्बोधन, अतिथियों का सम्मान होगा, एवं प्रसाद वितरण होगा उसके पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा। नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां कर्माबाई जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। सबसे पहले समाज के लोग मंदिर में एकत्र होकर धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन किया। उसके बाद दोपहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, शोभायात्रा में पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल होगी पुरुष वर्ग व्हाइट कुर्ता पजामा में शोभायात्रा में निकलेंगे। शोभायात्रा में भगवान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। करीब 1 हजार वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1073 ई. में कमाई का जन्म चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को झांसी उम्र के रहने वाले रामशाह तेल व्यापारी के यहां हुआ था। वह समाज सुधारक, धर्मात्मा, परोपकारी थे. उनके यहां शुभ नक्षत्र एकादशी को कन्या का जन्म हुआ। विद्वानों ने उसे भगवान का उपासक बताया उनका नाम कमार्बाई रखा गया। भक्त शिरोमणि मां कार्बाई जयंती पर तेली राठौर समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमे महिलाओं के साथ साथ बच्चे, बूढ़े और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

Dhuma Sahu Samaj Aaradhya Bhakt Shiromani mata Karma Devi Jayanti

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh