राहतगढ़ साहू समाज की जनजागृति एकता यात्रा का हुआ स्वागत
21 March 2023 Rajasthan Teli Sahu Samaj 87 views
राहतगढ़ । साहू समाज जन जाग्रति एकता यात्रा मां कर्मा देवी की पालकी यात्रा का भगवान विश्वनाथ की नगरी राहतगढ़ में स्वागत हुआ। उक्त एकता यात्रा 17 अप्रैल 2022 से जबलपुर से प्रारंभ होकर मप्र के सभी जिलों में होती हुई 2 अप्रैल 2023 को भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचेगी। यात्रा के राहतगढ़ पहुंचने पर मां कर्मा देवी की पालकी का साहू समाज एवं राहतगढ़ के अन्य सभी लोगों ने स्वागत किया एवं पूजा अर्चना की । इस दौरान नगर के मुख्य मार्गों से गाजे बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
एकता यात्रा राहतगढ़ में विश्राम करने के बाद विदिशा रायसेन जिले के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में साहू समाज अध्यक्ष देवेंद्र साहू विजय साहू सीताराम मुरारीलाल साहू रघुनाथ प्रसाद रामकुमार साहू बाबूलाल सुरेश सुबोध साहू आनंद साहू चेतराम नगरिया श्रीराम साहू राधेलाल साहू हिनोतिया संजय साहू सरपंच सोहनलाल जगदीश साहू प्रदीप साहू जनपद सदस्य शैलेन्द्र साहू प्रदीप मोदी भगवानदास साहू भूपेंद्र अभिषेक प्रेमलाल सौरभ राजीव अनिल लवेश साहू दिनेश लकी साहू अंकित साहू मनोज कुमार रवि साहू सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे। साथ ही कन्या हायर सेकंडरी प्राचार्य राजकुमार कपूर मनोज कपूर एवं संदीप बिलगैया ने भी यात्रा का स्वागत किया ।