वधू - वर फॉर्म

माता कर्मा के नाम डाक टिकट तैलिक साहू समाज की मांग

20 December 2015 Teli samaj 136 views

             वर्ष 2016 में भक्त शिरोमणी माता करमा की जयंति के एक हजार वर्ष पूर्ण होंगे। इस वर्ष को यादगार बनाने के लिए तैलिक साहू समाज की आराध्य एवं आदर्श भक्त माता कर्मा के नाम डाक टिकट जारी करने की मांग को लेकर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मा. लखनलाल साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को अवगत कराया कि भक्त माता के आदर्शों को आत्मसात कर तैलिक समाज निरंतर प्रगति कर रहा है। सर्वसमाज के उत्थान के लिए भक्त माता करमा द्वारा किए गए कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रतिनिधि मंडल में सांसद मा. चंदूलाल साहू, मा. रामेश्वर तेली, रामदास तड़स एवं जयद्रथ क्षीरसागर, महेशचंद्र साहू आदि शामिल थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Oil Making