वधू - वर फॉर्म

घाणावार तेली समाज द्वारा गौ माता को हरा चारा खिलाकर धूमधाम से मनाया फाग उत्सव एवं रंग तेरस का त्यौहार

23 March 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 160 views

     निम्बाहेड़ा । घाणावार तेली समाज समाज द्वारा गौ माता को हरा चारा खिलाकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाग उत्सव एवं रंग तेरस का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय घाणावर तेली समाज महिलाओं की ओर से प्रातः सामूहिक रूप से गौ माता को हरा चारा खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद लेकर सभी महिला, माता, बहने समाज के मंदिर श्री चारभुजा नाथ, नया बाजार एकत्रित हुई। जहां समाज के पुरुष वर्ग समय सीमा के अनुरूप श्री चारभुजा नाथ मंदिर में सभी उपस्थित हुए और गाजे-बाजे के साथ श्री चारभुजा नाथ की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर बैंड बाजों के साथ फल्गुनी गाने एवं बैंड बाजे नृत्य के साथ चारभुजा नाथ का आशीर्वाद लेकर फाग उत्सव का शुभारंभ किया गया। सभी महिला - पुरुष स्थानीय श्री चारभुजा नाथ मंदिर से नया बाजार, चित्तौड़ी दरवाजा, मोती बाजार, रामद्वारा होते हुए बाजे गाजे एवं रंग बरसाते होली खेलते हुए समाज का नोहरा श्री चारभुजा नाथ चौरिटेबल ट्रस्ट पेच तलाई पहुंचे । नोहरे में पहुंचने के बाद सभी महिलाओं ने ग्रुप फाग उत्सव नृत्य, गरबा नृत्य एवं फल्गुनी गानों पर जमकर नृत्य करते हुए फाग उत्सव होली का त्यौहार मनाया गया। साथ पुरुष वर्ग युवाओं एवं वरिष्ठ जन बुजूर्गों ने भी नाचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वे भी अपने मौका अनुसार जगह-जगह पर पुरुष एवं युवाओं ने खूब जमकर रंग बरसाते हुए होली नृत्य किया एवं एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली की हार्दिक शुभकामना दी गई तथा सामाजिक तौर तरीके से नियमित चली आ रही सामाजिक रस्म रंग तेरस पर्व मनाया गया।

Phag festival and Rang Teras festival celebrated with pomp by feeding green fodder to mother cow by Ghanawar Teli Samaj

Nimbahera Ghanawar Teli Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri sant Santaji Jagnade Maharaj Jayanti Deori, Gondia