वधू - वर फॉर्म

भक्त माता कर्मा जयंती पर रायपुर साहू समाज का आदर्श सामूहिक विवाह

23 March 2023 Sahu Teli Samaj 167 views

22 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में सीएम ने दिया आशीर्वाद

     रायपुर -  मां कर्मा जयंती सप्ताह का आयोजन 11 से 18 मार्च तक किया गया । इस दौरान हर दिन पूजा-पाठ एवं अन्य कार्यक्रम हुए। वहीं अंतिम दिन शनिवार को कर्मा मंदिर प्रांगण आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ, जिसमें 22 जोड़े शामिल रहे । आदर्श सामूहिक विवाह सुकृत साहेब सेलूद आश्रम द्वारा मंत्रोच्चार से हुआ। इस । दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, सांसद सुनील सोनी, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि पंकज शर्मा, हनुमंत साहू, यामिनी, विद्या देवी, प्रदेश अध्यक्ष टहलसिंह साहू व अन्य अतिथियों ने सभी नवदंपति को आशीर्वाद दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने वारा माय साड़ी दी और वर-वधू को सम्मानित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । bhakti Mata Karma Jayanti par Raipur Sahu Samaj ka Aadarsh samuhik Vivah

निकाली भव्य शोभायात्रा

     शहर जिला साहू संघ रायपुर द्वारा तेलघानी नाका से भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। जो नगर भ्रमण करते हुए टिकरापारा भामाशाह साहू छात्रावास से वर की बारात लेकर कर्मा धाम कर्मा मंदिर प्रांगण पहुंची।

ये हुए शामिल

      कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद देने समाज के अध्यक्ष केशव साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष नारायण लाल साहू कार्यकारी अध्यक्ष यादराम साहू, उपाध्यक्ष रामबगस साहू, किरण साहू, रघुनाथ साहू महासचिव योगीराज, उथोप्रसाद, तोरण साहू, महावीर साहू, सोमनाथ, देवकुमार, अश्वनी साहू राजकुमार, झुमुकलाल, चंद्रशेखर, दाऊलाल, केपी साहू, मीडिया प्रभारी अश्वनी साहू आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

indian Republic Day with army & Sahu samaj