वधू - वर फॉर्म

टोंक साहू समाज मां कर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया

23 March 2023 Rajasthan Teli Sahu Samaj 119 views

    टोंक कस्बे में स्थानीय साहू समाज की ओर से मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें सभी समाज बंधुओं ने बड़े उत्साह के साथ सत्यनारायण भगवान के मंदिर में कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम के प्रति साहू समाज कि महिलाएं बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे दूनी साहू समाज अध्यक्ष धर्म चंद साहू ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए समय- समय पर धार्मिक आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए तेली पिछड़ा वैश्य महासभा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण साहू ने कहा कि समाज में एकता और संगठन का होना जरूरी है। इन्हीं के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों को समाप्त कर और समाज में अच्छी पहल करनी चाहिए जिससे समाज में एकता का समरस बना रहे युवा अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि समाज की ऐसी एकता को देखकर मेरा मन गदगद हो गया और ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष किए जाने चाहिए जिससे समाज में उत्साह हो

Tonk Sahu Samaj maa karma jayanti mahotsav    पूर्व सेक्रेटरी सत्यनारायण साहू ने कर्मा देवी का इतिहास बता कर करमा बाई के बारे में समाज को बताया कि यह साहू कुल में पैदा हुई है और तेली समाज का नाम रोशन किया है कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा को दीप प्रज्वलित कर सभी आगंतुकों का सम्मान किया गया और समाज के वरिष्ठ और युवाओं व महिलाओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम में समाज के सदस्य रामदेव साहू दुर्गा लाल साहू बाबूलाल साहू पंकज साहू संजय साहू अरविंद साहू बुद्धि साहू रामपाल साहू धनराज साहू भंवर लाल साहू गणेश साहू विष्णु साहू रामअवतार साहू ताराचंद साहू रोहित साहू ओम प्रकाश साहू गोविंद साहू पवन साहू आदि समाज बंधु वहां पर मौजूद थे और यह कार्यक्रम स्वहू युवा मंडल की तरफ से किया गया

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar