वधु - वर फॉर्म

आरोन साहू समाज द्वारा आयोजित मां कर्मा जयंती पर रामायण पाठ आयोजन

23 March 2023 Karma Devi 102 views

    आरोन - साहू समाज की इष्ट देवी एवं भगवान श्री कृष्ण की परम भक्त मां कर्मा देवी की जयंती नगर में साहू समाज द्वारा बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम आरंभ के एक दिन पूर्व स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला में रामायण पाठ आरंभ हुआ तथा रात्रि में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह परिवार सहित शामिल रहे ।

Aron Sahu Samaj aayojit maa karma jayanti     वहीं आज कार्यक्रम आरंभ में पधारे हुए अतिथियों जिनमें नगर परिषद अध्यक्ष मिंटूलाल जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश जैन सहित नगर परिषद के पार्षद शामिल रहे। जिनका उपस्थित साहू समाज द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया ।

    वहीं कार्यक्रम आरंभ मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सर्वप्रथम समाज द्वारा घोड़ा रथ सहित कलश की बोली लगाई गई। इसके बाद एक चल समारोह रघुवंशी धर्मशाला से आरंभ होकर नगर के मेन बाजार से होता हुआ पुराना मंडी, दास हनुमान चौराहा, गुलाबगंज चौराहा होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा यहां पर भोजन प्रसादी उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में आरोन सहित आसपास के गांवों तथा गुना अशोकनगर राजगढ़ के हजारों साहू समाज के पुरुष महिलाएं उपस्थित रहीं ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi Wari sohala Aurangabad Teli Samaj