Bride / Groom Form

दूनी साहू समाज ने कर्मा देवी की जयंती मनाई

27 March 2023 Rajasthan Teli Sahu Samaj 111 views

वक्ताओं ने कहा-विकास के लिए बुराइयों को समाप्त करना जरूरी

    दूनी साहू समाज ने भगवान सत्यनारायण मंदिर में मां कर्मा देवी की 1007वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इसमें समाज बंधुओं ने समाज की एकता, अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने सहित विभिन्न सामाजिक बिंदुओं पर चर्चा की।

Dooni Sahu Samaj Karma Devi Jayanti     "तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि समाज में एकता और संगठन होना जरूरी है। हमें समाज में फैली बुराइयों को समाप्त कर समाज में अच्छी पहल करनी चाहिए, जिसे समाज का विकास हो । पूर्व सचिव सत्यनारायण साहू ने मां कर्मा देवी के जीवन परिचय देते हुए बताया कि मां कर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी नगर में चैत्र कृष्ण पक्ष के पापमोचनी एकादशी को प्रसिद्ध व्यापारी रामजी साहू के घर हुआ था। ये कृष्ण भक्ति में लीन थीं । कार्यक्रम में रामदेव साहू, महावीर साहू, राजू साहू, बाबूलाल साहू, भगवान साहू, दुर्गा लाल साहू, रामपाल साहू, एडवोकेट पंकज साहू, विष्णु साहू, पप्पू साहू, संजय साहू, अरविंद साहू, बुद्धि प्रकाश साहू, कैलाश साहू, शिवदयाल साहू, ताराचंद साहू, नितेश साहू, मनीष साहू, किशन साहू, नितेश साहू, गोविंद साहू सहित समाज के कई लोग मौजूद थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh