वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा बैतूल द्वारा शहीद भगत सिंह शहीद सुखदेव शहीद राजगुरू को श्रद्धांजलि

28 March 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 139 views

    बैतूल अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के तत्वाधान में आज गुरुवार को शहीद दिवस के अवसर पर प्रभात पट्टन के शहीद महादेव रेवतकर समृति शहीद स्मारक पर शहीद भगत सिंह शहीद सुखदेव शहीद राजगुरू को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, राष्ट्रीय मंत्री गोपाल साहू, जिला संयोजक गुलशन बंजारे, प्रभात पट्टन ब्लॉक अध्यक्ष संजय भद्रे, समाजसेवी भोजराज रेवतकर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने कहा कि शहीद भगत सिंह और सुखदेव का नाम राजगुरु के बिना अधूरा है ।

Akhil Bhartiya Sahu Vaishya Mahasabha Betul dwara Shahid Bhagat Singh Shaheed Sukhdev Shaheed Rajguru ko shradhanjali    शहीद भगत सिंह शहीद राजगुरू शहीद सुखदेव ने हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। राष्ट्रीय मंत्री गोपाल साहू ने कहा कि शहीद भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रांतिकारी थे, जिन्होने चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया था। जिला संयोजक गुलशन बंजारे ने बताया कि शहीद महादेव व्रत कर स्मृति मंच के माध्यम से 17 अगस्त को जिला स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन प्रभात पट्टन में किया जाएगा ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Wardha teli Samaj gunvant vidyarthi satkar