सागर तेली साहू समाज महिला संगठन की साहू समाज की सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन की आपील.
2 अप्रैल रविवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में होगा आयोजन
मां कर्मा की पालकी कलश यात्रा के समापन पर बुंदेलखंड के लोग सहभागी बनें: संध्या साहू
भोपाल: सागर जिले में राष्ट्रीय तेली साहू समाज संगठन के पदाधिकारियों और महिलाओं ने बैठक अयोजित की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष संध्या साहू ने संबोधित किया। उन्होंने साहू समाज के लोगों को आग्रह किया कि मां कर्मा की पालकी यात्रा के समापन में भोपाल में समाज का समूहिक शक्ति का प्रदर्शन करें।
इस बैठक में समाज के बहुत से पदाधिकारी और महिलाएं शामिल हुए थे। शशी साहू महिला मंडल जिला अध्यक्ष ने भी साहू समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस मौके पर भोपाल जाएं। इस अवसर पर अनीता साहू, संगीता साहू, आरती साहू, चंदा साहू गेंदा साहू, खुशबू साहू, रजनी साहू सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
