वधु - वर फॉर्म

महिला जिलाध्यक्ष बनने के बाद ममता अजमेरा का स्वागत अभिनन्दन का दौर जारी

02 April 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 13 views

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' थीम के साथ संगठन शिक्षा से वंचित छात्र एवं छात्राओं की मदद करेगा - ममता अजमेरा

    बून्दी । राठौर समाज महिला जिलाध्यक्ष ममता अजमेरा का स्वागत सम्मान का दौर जारी है। बीती रात ममता अजमेरा का समाज की महिलाओं एवं अन्य जनो ने समाज की महिला जिलाध्यक्ष बनने पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर ममता अजमेरा ने कहा कि मेरा उद्देश्य तेली समाज को प्रगति के पद पर ले जाने, समाज को संगठित करने एवं मातृशक्ति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सभी को समाज हित मे कार्य करने की आवश्यकता है। समय समय पर समाज की बैठकों के साथ महिलाओ की बैठक भी आयोजित की जानी चाहिए। ताकि समस्याओं के साथ नए सुझाव भी आपस मे साझा हो सके। ममता अजमेरा ने कहा कि हमारा समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर हो इसके लिए हमारे यथासंभव प्रयास रहेंगे।

Mamta Ajmera welcome greetings continue after becoming womens district president     'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम के साथ संगठन शिक्षा से वंचित छात्र एवं छात्राओं की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा एवं समाज बंधुओं से निवेदन किया कि समाज को एक मंच पर संगठित कर राठौर तेली समाज की एकता का परिचय दे। इससे पूर्व अखिल भारतीय तेली महासभा की नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष ममता अजमेरा का वल्लभनगर छत्रपुरा में महावीर राठौर के निवास पर निजी कार्यक्रम में आवागमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान तेली छात्रावास चुनाव का उम्मीदवार चंद्र प्रकाश राठौर, अंकुर राठौर, रमेश राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, मुकेश राठौर एवं संजू राठौर, सोनिया राठौर आदि महिलाएं मौजूद रही।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj amravati Gun Gaurav sanskritik samaroh