वधू - वर फॉर्म

तेली समाज द्वारा ममता अजमेरा का भव्य स्वागत

02 April 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 157 views

    बूंदी -  4 अप्रैल को श्री साँवरिया बिहारी तेलीयान मन्दिर पर तेली महासभा महिला जिलाअध्यक्ष बनने पर ममता अजमेरा का राठौर तेली समाज की महिलाओ ने किया भव्य स्वागत अभिनन्दन। युवा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम राठौर ने बताया कि राठौर तेली समाज की महिलाओ ने अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला जिला अध्यक्ष बनने पर समाज कि महिलाओ ने ममता अजमेरा का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत अभिनन्दन कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान नन्दा बाई, केसर बाई, कान्ता बाई साँवरिया, दवारका बाई, सीता अजमेरा, अनुराधा, टीना सालीवाल, रीना राठौर, प्रेम बाई, राधा अजमेरा, अनिता राठौर सुनीता राठौर आदि समाज कि महिलाये मौजूद रही

Grand welcome of Mamta Ajmera by Teli Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Oil Making