वधु - वर फॉर्म

तैलिक साहू राठौर समाज का भोपाल में शक्ति प्रदर्शन सीएम बोले - एक सप्ताह में होगा तेलघानी बोर्ड का गठन

04 April 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 67 views

 1 व्यक्ति को मंत्री का दर्जा देंगे राज्‍य सरकार

    भोपाल - जंबूरी मैदान में रविवार को हजारों की संख्या में जुटे सकल तैलिक साहू और राठौर समाज के लोगों ने संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया। इसका नतीजा यह हुआ कि उनकी 13 में से 3 बड़ी मांगें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मान लीं। शेष मांगों पर सीएम हाउस में बुलाकर उन पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस महाकुंभ को नाम दिया था हुंकार रैली...!

Demonstration of strength of Tailik Sahu Rathor Samaj in Bhopal CM said - Telghani Board will be formed in a week     सीएम ने घोषणा की कि एक सप्ताह में तेलघानी बोर्ड का गठन कर दिया जाएगा। समाज के एक व्यक्ति को मंत्री का दर्जा देंगे। मां कर्मा के तीर्थ स्थल नरवरगढ़, मंदसौर के तेलिया तालाब सहित अन्य स्थानों को विकसित करने के साथ सभी मांगों की पूर्ति के लिए प्रयास करेंगे। सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रविकरण साहू को सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस महाकुंभ के लिए पूरे वर्ष जन- जगरण यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी उपस्थित रहे।

पर्याप्त मात्रा में देंगे टिकटः कमलनाथ

    इसके पूर्व विशेष अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर तैलिक साहू समाज सभी मांगों को पूरा करेगी। प्रदेश में उसका साथ देना है, जिससे आपकी आने वाली पीढ़ी सुखी व सुरक्षित रहे। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर सभी मांगों को पूरा करेगी। कर्मा जयंती पर अवकाश घोषित करेंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में पर्याप्त संख्या में समाज के व्यक्तियों को टिकट दिया जाएगा।

एकता दिखाना जरूरीः ताराचंद

Demonstration of strength of Tailik Sahu Rathor Samaj in Bhopal    मप्र तैलिक साहू सभा के प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद साहू ने समाज की 13 सूत्रीय मांगें पेश की। उन्होंने कहा कि समाज को राजनीतिक वर्चस्व पाने के लिए एकता दिखानी होगी। सकल साहू राठौर महा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रविकरण साहू ने कहा कि अब समाज को आगे बढ़ने और राजनीतिक भागीदारी मिलने से कोई नहीं रोक सकता है। महाराष्ट्र से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, बिहार के सीतामढ़ी जिले से आए विधायक सुनील साहू ने भी संबोधित किया।

महिलाओं को मिले प्रतिनिधित्व

    महासंगठन की महिला प्रमुख आभा साहू ने कहा कि कहने को तो नारी शक्ति की भागीदारी 50% है, लेकिन राजनीतिक दल अभी भी महिलाओं को उचित भागीदारी नहीं देते हैं। सत्ता में महिलाओं को उचित भागीदारी मिले, इसलिए आज सभी महिलाएं नारी शक्ति के रूप में लाल रंग के परिधान पहनकर आई हैं। प्रवक्ता मिथिलेश साहू ने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेशाध्यक्ष टहल साहू छग से प्रकाश साहू, अन्य सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष, भगवानदास साहू, रमेश साहू, संतोष राठौर आदि उपस्थित रहे।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala