Bride / Groom Form

माता कर्मा में सेवा व त्याग की भावना कूट-कूटकर भरी थी : तुषार साहू

05 April 2023 Rajasthan Teli Sahu Samaj 97 views

     महासमुंद । ग्राम कुकराडीह में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुए । अपने उद्बोधन श्री साहू ने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं । सामाजिक और धार्मिक कार्यो में तन, मन और धन से लगन लगनपूर्वक लगे रहना उनमें अत्यधिक रुचि रखना, दीन दुखियो के प्रति दया भावना रखना । इन सभी करणों से माता कर्मा का यशगान बड़ी तेजी से फेलने लगा । कर्मा देवी जगन्नाथपुरी में समुद्र के किनारे ही रहकर बहुत समय तक अपने आराध्य बालकृष्ण को खिचड़ी का भोग अपने हांथों से खिलाती रहीं और उनकी बाल लीलाओं का आनन्द साक्षात मां यशोदा की तरह लेती रहीं । Mata Karma was filled with the spirit of service and sacrifice - Tushar Sahu

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

maa Karma Devi jayanti maha aarti Bemetara Sahu samaj