वधू - वर फॉर्म

तैलिक साहु समाज को ठगा जा रहा है : रणविजय

05 April 2023 Sahu Teli Samaj 129 views

     पटना -   तैलिक साहु समाज देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लेकिन आजाद भारत में यह समाज हाशिये पर है। आजादी के 75 साल के बाद भी ठगा जा रहा है। राजनीति में हमारी भागीदारी न के बराबर है । अब हम ठगाने के लिए तैयार नहीं हैं। हमारी जाति को जो राजनीतिक पार्टियां अधिक भागीदारी देगी साहु समाज उसे अपना समर्थन देगा । यह बातें 'मोरवा' के विधायक रणविजय साहु 'बिहार साहु समाज' के होने वाले प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे।

tailik Sahu Samaj ko thaga ja raha hai     परिचर्चा का आयोजन बिहार तैलिक साहू सभा के द्वारा किया गया। इस मौके पर साहू सभा के पदाधिकारियों ने रणविजय साहु के अबतक किये गये कार्यो की सराहना की और प्रदेश अध्यक्ष के होने वाले चुनाव में रणविजय साहु को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर युवा सभा के प्रदेश अध्यक्ष भीम कुमार अकेला, कोषाध्यक्ष रंजय दास, धर्मेंद्र, सुरेश साहु, कार्य समिति सदस्य मनोज साहु, महिला महामंत्री, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष राजेश कुमार, विश्वनाथ, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar