Bride / Groom Form

जमशेदपुर तैलिक साहू महासभा 23 अप्रैल को मनायेगा भामाशाह जयंती

06 April 2023 Sahu Teli Samaj 97 views

    जमशेदपुर। वीर महा दानवीर भामाशाह जयंती पर 23 अप्रैल को सरकारी अवकाश एवं राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन आगामी 10 अप्रैल सोमवार को सौंपा जायेगा। यह निर्णय बुधवार को साकची स्टील क्लब हाउस हॉल में हुई अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक में लिया गया ।

Jamshedpur tailik Sahu Mahasabha Ayojit bhamashah Jayanti 23 April ko     बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि 23 अप्रैल को दानवीर भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) में सेवा शिविर लगाया जाएगा। जिसमें भामाशाह के प्रतिमा को दूध से स्नान कराया जायेगा। माल्यार्पण एवं पूजा करने के बाद आम लोगों के बीच में भोग एवं शरबत वितरण किया जाएगा । इससे पहले एग्रिको मैदान से भामाशाह चौक तक बाइक रैली निकाली जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से आए हुए सम्मानित सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया। इस दौरान मानगो क्षेत्र में रामनवमी सेवा शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले क्रमशः जिला सचिव भोला प्रसाद, गणेशा साव, प्रभात कुमार, विजय साव, संजय साव, राजेश साव को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया। बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से चंद्रिका प्रसाद, कृष्ण देव साव, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज साह, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, उपाध्यक्ष पप्पू साह, सत्नारायण साव, विनोद गुप्ता, अजय साव, नीरज साहू, राजेश प्रसाद, चंदन काशी, संतोष साहू, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Jamshedpur tailik Sahu Mahasabha Ayojit bhamashah Jayanti

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh