Bride / Groom Form

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा राष्ट्रीय प्रभारी शिक्षा प्रकोष्ठ पद पर सोलंकी मनोनीत

06 April 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 110 views

     छोटीसादड़ी । अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली द्वारा छोटीसादड़ी के डॉ जगन्नाथ सोलंकी को राष्ट्रीय प्रभारी शिक्षा प्रकोष्ठ पद पर मनोनीत किया है। राष्ट्रीय प्रभारी मनोनीत किए जाने पर नगर की विभिन्न संस्थाओं ने शुभकामनाएं दी। हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ जगन्नाथ सोलंकी का नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा दिल्ली दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय दत्त श्रीसागर की अनुशंसा पर एवं राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, अपर महासचिव डॉ अरुण भस्म ने डॉ जगन्नाथ सोलंकी की कार्यकुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय प्रभारी शिक्षा प्रकोष्ठ के पद से मनोनीत किया गया।

Akhil Bhartiya teli Sahu Mahasabha Rashtriya prabhari Shiksha prakoshth pad per Solanki     इस दौरान अमृत लाल नाहर, मार्तंड राव मराठा, डॉ बृजेश प्रयाणी, शांतिलाल उपाध्याय, कैलाश चंद इंदौरा, छगन साहू, अरविंद धामनोदीया, लक्ष्मीनारायण इंदौरा, विमल वया, रमेश चंद्र माली,हुलासी देवी माली, अजय कुमार यादव, गोपाल सोनावा, रमेश बंदवाल, आसाराम राइवाल, महिपाल राइवाल, शौकीन धमनोदिया, गोपाल लाल बंदवाल, भरत खारखंडिया, मधुबाला साहू, कृष्णा साहू, कीर्ति साहू, विकास राठौर आदि ने सोलंकी का स्वागत किया। वही, हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपक मंडेला एवं संकाय सदस्यों द्वारा डॉ सोलंकी व गीता देवी का स्वागत किया। इस दौरान राहुल जोशी, भगवान लाल कामड़, मनीष बैरागी, संगीता अग्रवाल, गोविंद रजक, दिव्या जोशी, चौथमल, नितेश मौजूद थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Teli ekta rally delhi