वधु - वर फॉर्म

पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित

10 April 2023 Rathod Teli Sahu Samaj 165 views

उज्जैन में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न

     अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के असम प्रांत के अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार गुप्ता ने गुवाहाटी में बताया कि अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन अभी हाल ही में महाकाल की नगरी उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के माधव सेवा न्यास द्वारा संचालित भारत माता मंदिर श्री महाकाल भक्त निवास के संपूर्ण भवन को दो दिनों के लिए आरक्षित कर वहां संपन्न किया गया जिसमें महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री श्री जयदत्त क्षीरसागर को सर्व सम्मति से पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। ज्ञात रहे कि इस संस्था में समस्त भारत के मोदी, गांधी, घांची, मोढ, राठौर, तेली, साहू, चेट्टियार, पाल, बनिक, देवड़ा, गुप्ता, आदि उपनाम के लोग जुड़े हुए हैं जिनकी कुल संख्या लगभग 14 करोड़ है।

Former minister Jaydutt Kshirsagar re-elected as national president of Akhil Bhartiya Tailik Sahu Mahasabha     इसमें करीब 1500 प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमें राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, राष्ट्रीय अपर महासचिव डॉक्टर अरुंडेल भस्मे, गुजरात के कार्याध्यक्ष निरंजन टी राठौर, राजस्थान के अध्यक्ष शौकीन चंद्र राठौर, असम के अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष रूपचंद प्रसाद, दिल्ली के अध्यक्ष गौरी शंकर साहू, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष तथा कांग्रेस महामंत्री ताराचंद साहू, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ शासन में तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री संदीप साहू, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष तथा बीजेपी उपाध्यक्ष डॉक्टर ममता साहू, राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के युवा अध्यक्ष सुभाष घाटे, उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष पूर्व मंत्री तथा विधायक कैलाश साहू, बिहार के अध्यक्ष विधायक तथा आरजेडी राज्य वाणिज्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष रणविजय साहू, महाराष्ट्र के अध्यक्ष तथा बीजेपी महामंत्री विजयभाऊ चौधरी, झारखंड के कार्याध्यक्ष मुकेश नंदन, कर्नाटक के अध्यक्ष भारत भूषण, उत्तराखंड के अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता, गुजरात के अध्यक्ष हरी शंकर साहू, तमिलनाडु के अध्यक्ष पनीर सेलवन, गोवा के अध्यक्ष मोहन दिचोलकर आदि मुख्य थे।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh