Bride / Groom Form

चौराहे और उद्यान को मिलेगा माता कर्मा का नाम

14 April 2023 Sahu Teli Samaj 93 views

     कोरबा । नगर पालिक निगम कोरबा 31 मार्च को वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जिसमें राता खार डबल पुल के पास के चौक को माता कर्मा चौक के नाम से नामकरण किया गया एवं बालकों परसा भाटा वार्ड क्रमांक 40 में निर्माणाधीन उद्यान का नाम माता कर्मा के नाम से नामांकित किए जाने जिला साहू संघ ने खुशी जताते हुए महापौर, सभापति का आभार व्यक्त किया ।

Square and garden will get the name of Mata Karma     जिला साहू संघ के अध्यक्ष गिरिजा साहू ने नगर निगम मनोनीत समस्त पार्षद गण एवं समस्त एल्डरमेन का आभार जताते हुए कहा कि साहू समाज की आराध्य कुल देवी माता कर्मा का नामकरण किए जाने से समाज के लोगों का सम्मान बढ़ा है जिससे सभी सजातीय बंधुओं में हर्ष व्याप्त है। कोरबा जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष गिरिजा साहू ने समाज ने महापौर, पार्षद एवं एल्डरमैन समेत सभी गणमान्य जनों हृदय से आभार जताया। दीपका चौक में गिरजा साहू के नेतृत्व में घनश्याम साहू, दिनेश साहू, जवाहर साहू, श्रीराम साहू ने हर्ष मनाते हुए फटाखे फोड़े।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं